Kullu: नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

Update: 2025-04-11 04:26 GMT
Kullu कुल्लू: जिला कुल्लू के आउटर सिराज में एक विशेष समुदाय के दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब लड़की लापता हुई तो उसकी मां ने पुलिस को बताया कि लड़की एक विशेष समुदाय के लड़के से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो नाई की दुकान में काम करने वाले मुबारिक और शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया।
युवकों ने पहले तो लड़की का अपहरण करने से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। उन्होंने लड़की को एक कमरे में रखा था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसका मेडिकल करवा लिया है और काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को लिखा है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों ने 7 अप्रैल को लड़की का अपहरण किया था। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News