Kullu कुल्लू: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने लुधियाना से दो लोगों को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुल्लू जिले के हाट बजौरा में फ्लाईओवर पर की गई, जहां शक के आधार पर इन दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण (40) पुत्र श्याम सुंदर निवासी हाउस नंबर 605, गली नंबर 13, वार्ड नंबर-24, नानक नगर, लुधियाना सेंट्रल पोस्ट ऑफिस, पंजाब और सन्नी (40) पुत्र राम स्वरूप निवासी हाउस नंबर 624, गली नंबर 15, नानक नगर, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं भुंतर में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
Tags: