Kangra कांगड़ा: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को जगह-जगह पुलिस बल तैनात करना पड़ेगा। कांगड़ा बाईपास के साथ बहने वाली बनेर खड्ड पर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों की तैनाती करनी पड़ेगी, क्योंकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होता और वे नहाने के लिए उतर जाते हैं।
हालांकि प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन फिर भी वे इन्हें नजरअंदाज कर नहाने के लिए उतर जाते हैं और कई श्रद्धालु डूब भी चुके हैं। पिछले 2 वर्षों में देखा गया है कि नवरात्र से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगती है, इसलिए पुलिस प्रशासन को सतर्क रहना होगा।