जयराम ठाकुर ने कहा- शिमला शहर से शिफ्ट होंगे सरकारी दफ्तर

जयराम ठाकुर

Update: 2022-08-12 16:24 GMT
जयराम ठाकुर ने कहा- शिमला शहर से शिफ्ट होंगे सरकारी दफ्तर
  • whatsapp icon
शिमला, 12 अगस्त: राजधानी शिमला में अधिकांश सरकारी दफ्तरों को शहर से सटे क्षत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र संभावनाएं तलाशी जाएंगी क्योंकि शहर में जनसंख्या के बढ़ते बोझ की वजह से यातायात जाम व अन्य परेशानियां खड़ी हो रही हैं। इसके अलावा सरकारी दफ्तर बनने से शहर के आसपास वाले क्षेत्र भी विकसित होंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह बात कही। विधायक संजय अवस्थी के अनुपूरक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में लगातार जनसंख्या का दवाब है। यातायात की काफी ज्यादा समस्या हो चुकी है। स्मार्ट सिटी में सरकार ने कुछ प्रयास जरूर किया है, जिसमें सडकों को चौड़ा किया गया, परंतु इससे भी पूरा समाधान नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में जरूरी है कि यहां से कुछ सरकारी कार्यालयों को आसपास के लगते एरिया में शिफट किया जाए। वहां पर यातायात की सुविधाएं भी होंगी और साथ लगता एरिया भी विकसित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। देखा जाएगा कि कौन सा कार्यालय यहां से बदला जाए क्योंकि कार्यालय बदलने को लेकर भी कई तरह की दिक्कतें रहती है। देखना होगा कि किस कार्यालय को बदला जा सकता है।
Tags:    

Similar News