Himachal Pardesh हिमाचल प्रदेश: शिमला और किनौर जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने सेब और अन्य फल उत्पादन को गंभीर नुकसान पहुंचाया। बुधवार रात आए तूफान से कई जगह पेड़ उखड़ गए और घरों व गाड़ियों को भी क्षति हुई। कोटगढ़ क्षेत्र के निचले हिस्सों में आलूबुखारे की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई, जहां इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। किसानों ने बताया कि लगभग पूरा फल पेड़ों से गिर चुका है।
राजस्व और बागवानी मंत्री ने कहा कि नुकसान का आंकलन किया जाएगा। स्टोन फ्रूट ग्रोअर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार तूफान और ओलावृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित हुई है, जबकि चेरी और खुबानी जैसे फल अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए हैं। स्टोन फ्रूट राज्य की कुल फल अर्थव्यवस्था का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं।