Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की हुई। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने 15 से 17 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि 14 जून को कुल्लू, मंडी, ऊना, कांगड़ा और चंबा जिलों में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला का अधिकतम तापमान 27.5°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना 42.7°C के साथ सबसे गर्म रहा। मनाली 29.2°C और डलहौजी 26.4°C पर रहे।