Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने वाला है, खासकर 29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से 30 जुलाई तक राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दिन विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
अगर आप इन जिलों में हैं या यहां की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आज (28 जुलाई) चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सोलन और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Tags: