Himachal: हिमाचल में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट

Update: 2024-07-25 01:10 GMT
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम जबकि एक दो स्थानों भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों पर अगले 4 दिन यानी 28 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और सिरमौर जिले में जोरदार बारिया का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->