Himachal Weather: 2 दिन तक तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

Update: 2025-05-21 03:58 GMT
Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम मिलाजुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 26 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, 23 और 24 मई को अंधड़ के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। इसके अलावा 23 और 24 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। ये हवाएं खासकर मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं।
इन 2 दिनों के दौरान लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले में न निकलने की सलाह दी गई है। विभाग ने इन दिनों को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। किन्नौर जिले के निचार में सबसे अधिक 12.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि सांगला में 11.4 मिलीमीटर, कुकुमसेरी में 9.6 मिलीमीटर, कल्पा में 6.0 मिलीमीटर, रिकांगपिओ में 3.0 मिलीमीटर और नैना देवी में 2.0
मिलीमीटर
बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा केलांग, नैना देवी और अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।
मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद कांगड़ा और अन्य जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 मई को अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। 23 और 24 मई को खराब मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। 25 मई को स्थिति में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन 26 मई को कुछ स्थानों पर फिर बारिश हो सकती है।
Tags:    

Similar News