Himachal: पहाड़ों से गिरी चट्टानाें ने कुचल डाले कई वाहन

Update: 2025-09-03 07:19 GMT
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के वांगतू इलाके में एक बार फिर पहाड़ों से गिर रही चट्टानों ने कई वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। यह हादसा उस समय हुआ जब निगुलसरी और नाथपा झूला के पास सड़क अवरुद्ध होने के कारण वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार वांगतू के निगुलसरी और नाथपा झूला के बीच इस संवेदनशील क्षेत्र में लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
कल भी इसी जगह पर बड़े पत्थरों ने कहर बरपाया था, जिसमें कम से कम 5 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। आज फिर उसी जगह पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे सड़क पर रुकी कई और गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और बुरी तरह से चकनाचूर हो गईं। इस घटना से सड़क पर मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में काफी दहशत फैल गई है।
Tags:    

Similar News