Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश जारी है, जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी लोगों को बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। यह अलर्ट आज यानी 4 अगस्त से कल 5 अगस्त तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुल्लू, मंडी, सोलन, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी हुई। इस बारिश के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।