Himachal Pradesh: 5.20 ग्राम चिट्टा के साथ युवक पकड़ा गया

Update: 2025-02-24 03:08 GMT
Himachal Pradesh: चंबा पुलिस ने जालंधर के एक युवक को 5.20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चंबा पुलिस की टीम ने चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां हनुमान मंदिर के पास चेक पोस्ट लगाई हुई थी, इसी दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और अपनी जैकेट की जेब से सिगरेट का पैकेट सड़क किनारे फेंक दिया।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम जगन्नाथ (42) पुत्र शाम लाल, मोहल्ला किशनपुरा बलदेव नगर हाउस नंबर 879, जालंधर बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने सिगरेट के पैकेट की जांच की तो उसमें चिट्टा मिला। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News