Himachal Pradesh: राष्ट्रीय राजमार्ग-103 शिमला-मटौर पर तरघेल के पास एक ट्रक और स्कॉर्पियो कार में टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार 3 लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि रविवार शाम को जब एक स्कॉर्पियो कार थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले तरघेल के पास हाईवे पर हमीरपुर की ओर जा रही थी, तो तरघेल पहुंचते ही हमीरपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और उनमें सवार लोग भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इसी बीच थाना भराड़ी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।