Himachal Pradesh: छतरी उप-तहसील की मेहरीधार ग्राम पंचायत के डुमी कैंची में शुक्रवार को एक पिकअप जीप खाई में गिर गई, जिससे एक नेपाली नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सेब परिवहन में लगी यह जीप कांधी जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। पुलिस और प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आईजीएमसी, 1 को करसोग और 5 को आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क की खराब हालत और तेज रफ्तार माना जा रहा है। जंजैहली थाना प्रभारी रामकृष्ण ने बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। एएसपी चंद्र सागर ने घटना की पुष्टि की है।
Tags: