Himachal Pradesh: पांवटा साहिब-सतौन नेशनल हाईवे-707 पर बद्रीपुर के पास ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश चंद्र (35) पुत्र तोता राम निवासी थोथा जाखल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद्र (35) पुत्र तोता राम निवासी थोथा जाखल पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार के साथ गोंदपुर में रह रहा था।
गुरुवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह कंपनी से छुट्टी होने के बाद अपने दोस्त की स्कूटी पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह बद्रीपुर चौक के पास पहुंचा तो स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई, जिससे जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
Tags: