Himachal Pradesh: प्रकृति का कहर जारी बादल फटने से भारी तबाही

Update: 2025-06-30 05:08 GMT
Himachal Pradesh: रामपुर जिले के सरपारा गांव में अचानक बादल फटने से भारी तबाही मची है. इस प्राकृतिक आपदा से बड़ा नुकसान हुआ है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक बारिश इतनी तेज हुई कि पहाड़ी इलाकों से पानी का सैलाब उतरने लगा. इसका सीधा शिकार सरपारा गांव बना. पानी के तेज बहाव के कारण गांव के कई कच्चे घर ढह गए और खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं. कुछ जगहों पर सड़कें और पुलिया भी टूट गई हैं, जिससे आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. पशुधन को भी काफी नुकसान हुआ है|
प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है. आपदा प्रभावित इलाकों में बिजली और संचार व्यवस्था भी बाधित हुई है, जिसकी मरम्मत का काम जारी है|
Tags:    

Similar News