Himachal Pradesh: शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मंडी-पंडोह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चार मील में भारी भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक पहाड़ से मलबा पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रशासन और पुलिस विभाग के अनुसार, मौके की स्थिति गंभीर बनी हुई है और मार्ग को फिलहाल खुलने में काफी समय लग सकता है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग मंडी से कटौला-बजौरा-कुल्लू अपनाने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात 11 बजे डयोड में भी जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ था। उसके खुलते ही 4 मील के भूस्खलन ने वाहनों की रफ्तार रोक दी।
Tags: