Himachal Pradesh: हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूर बह गए, 2 शव बरामद

Update: 2025-06-26 01:10 GMT
Himachal Pradesh:  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है. यहां एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूर बह गए. हालांकि, अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस बारे में एक बयान जारी किया है. सुखविंदर सिंह सुखू ने ट्विटर पर लिखा, "धर्मशाला में एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूरों के बह जाने की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है|
इस हादसे में अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं." 25 जून को ही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने की घटना देखने को मिली थी. हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है|
Tags:    

Similar News