Himachal Pradesh: शहर में होली मेले में काम करने आए प्रवासी मजदूर की 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दूसरे राज्य से एक परिवार अपने परिवार के साथ होली मेले में काम करने आया था।
बताया जा रहा है कि बच्ची पानी भरने के लिए नल पर गई थी, तभी आरोपी मौके पर आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर यमुना नदी के किनारे ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को इस बारे में बताया। इसके बाद बच्ची के पिता ने पांवटा साहिब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।a