हिमांचल प्रदेश : बारिश से पीडब्ल्यूडी-जल शक्ति विभाग को करोड़ों का नुकसान

नुकसान का दौर जारी

Update: 2022-07-16 07:55 GMT

Image used for representational purpose

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हिमाचल प्रदेश में मानसून सेनुकसान का दौर जारी है। प्रदेश में मानसून सीजन को शुरू हुए अभी महज 17 दिनों का समय हीं हुआ हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश को अब तक 272 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग व जलशक्ति विभाग को हुआ है। लोक निर्माण विभाग को अब तक 162 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। इन दोनों विभागों को छोडक़र प्रदेश के अन्य विभागों में मानसून के कारण दस करोड़ रुपए के नुकसान आंकलन है। मानसून के कारण हुई दुघर्टनाओं में अब तक 82 लोग अपनी जान खो चुके हैं। वहीं, 107 लोग घायल है तथा पांच लोग लापता है।

इनमें से चार युवक कुल्लू जिला के चोंज में बदले फटने के दौरान लापता हो गए थे, वहीं एक लोग चंबा से लापता है। शुक्रवार को भी प्रदेश में मानसून से हुई दुर्घटनओं में तीन लोगों की जान चली गई हैं। इनमें से एक मौत कुल्लू, दूसरी शिमला और तीसरी सिरमौर जिला में सर्पदंश से हुई हे। प्रदेश में अभी भी 27 सडक़ें, चार ट्रांसफार्मर और 19 वाटर सप्लाई की स्कीमें बंद है। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। हालांकि आने वाले कुछ दिन हिमाचल में आने वाले दिनों में मानसून धीमा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं।
divyahimanchal


Tags:    

Similar News

-->