Himachal Pradesh: जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल
Himachal Pradesh: कुल्लू जिले के अंतर्गत सजुनी के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जेसीबी मशीन सड़क निर्माण कार्य के लिए सजुनी गई थी। रात को लौटते समय बारिश के कारण सड़क गीली होने के कारण जेसीबी मशीन स्किड होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
जेसीबी चालक अजय कुमार निवासी कमठियाल (फतेहपुर), जिला कांगड़ा घायल अवस्था में मौके पर मिला। तलाशी अभियान के दौरान फतेहपुर (कांगड़ा) निवासी विजय उर्फ बंटी भी मुंह के बल पड़ा मिला। पुलिस दोनों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।