Himachal Pradesh: उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Update: 2026-02-01 02:12 GMT
Himachal Pradesh: उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। हालांकि मेल यूक्रेन में बम धमाके की बात कही गईं है। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे के आसपास कुल्लू पुलिस का सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी सहित बम को डिटेक्ट करने वाली टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय को खाली करवाया गया। पुलिस जांच में कुछ नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि मेल उपायुक्त कार्यालय के साथ अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आई थी। जिससे हड़कंप मच गया। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और कुल्लू थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसे पहले ईमेल के माध्यम से 2 मई 2025 को भी उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में बम की धमकी आई थी।
Tags:    

Similar News