हिमांचल प्रदेश : जल्द होगी सीएचओ भर्ती

Update: 2022-07-10 08:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सीएचओ भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग अब पुराने तरीके से ही भर्ती करवा सकता है। यानी जिस प्रकार से वर्ष 2019-2020 में 500 से ज्यादा सीएचओ भर्ती करवाई गई थी, उसी तरीके से अब सीएचओ भर्ती को करवाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीएचओ भर्ती की प्रक्रिया व योग्यता पर विचार चल रहा है। संभावना यही है कि पुरानी प्रक्रिया के अनुसार ही सीएचओ की भर्ती होगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम ने कम्यूनिटी हैल्थ अफसर की 940 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन बाद में यह भर्ती रद्द हो गई थी।

सोर्स-DIVYAHIMANCHAL
Tags:    

Similar News

-->