Himachal Pradesh: लवी मेला में भाग लेने के इच्छुक कलाकार 5 नवम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Update: 2025-10-26 04:54 GMT
Himachal Pradesh: उपायुक्त एवं लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि 11 से 14 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले लवी मेला, रामपुर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकार अपने ऑडिशन का वीडियो तैयार कर 5 नवंबर, 2025 तक जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ), शिमला और जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ), शिमला को ईमेल dproshimlapr@gmail.com और dloshimla.hp@gmail.com पर भेज सकते हैं।
वीडियो बनाते समय निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान दें:
1. वीडियो की गुणवत्ता (ऑडियो सहित) अच्छी होनी चाहिए।
2. अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. वीडियो में किसी भी प्रकार के प्रभाव का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
4. वीडियो पर्याप्त रोशनी में बनाया जाना चाहिए, ताकि आवेदक का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
5. आवेदन करते समय, आवेदक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और शैली (गायन/वादन/नृत्य) के बारे में पूरी जानकारी साझा करें।
जिला शिमला के रेडियो और दूरदर्शन के अनुमोदित 'ए' और 'बी हाई' ग्रेड के कलाकारों को इस ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।
Tags:    

Similar News