Himachal Pradesh: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई सेब और मटर की फसल

Update: 2025-05-02 04:14 GMT
Himachal Pradesh: सराज के ऊपरी व मध्य क्षेत्र समेत गोहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने करीब आधे घंटे में खेतों में खड़ी मटर की फसल को तबाह कर दिया है, जबकि सेब व अन्य फलों के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कई जगह खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भी भीग गई है। बता दें कि इस बार किसानों को मटर की फसल के उचित दाम मिल रहे थे, लेकिन अब ओलावृष्टि ने फसल को दागदार कर दिया है।
सराज के छतरी क्षेत्र के सोमनाचनी, थाची, सोमगाड़ व लेहथाच, गोहर के स्यांज व मौवीसेरी समेत दर्जनों पंचायतों में ओलावृष्टि से किसानों व बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों-बागवानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि किसानों व बागवानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी किए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News