Himachal Pradesh: चिट्टे के बढ़ते कारोबार के चलते हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी के चलते आज एक बार फिर पठानकोट का एक युवक पुलिस के हत्थे उस समय चढ़ा जब वह गांव इच्छी सहोड़ा रोड पर झाड़ियों में छिपा हुआ था और पुलिस की उस पर नजर पड़ गई। पुलिस को देखते ही वह वहां से भागने लगा और पुलिस ने उसे वहीं पर दबोच लिया। चिट्टे के सप्लायर ने अपनी जेब से एक पैकेट निकाला और झाड़ियों में फेंक दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि वह चिट्टा था और चिट्टा सप्लायर की पहचान पठानकोट निवासी साहिल के रूप में हुई है। इस बारे में जब कांगड़ा के डीएसपी अंकित शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।