हिमाचल : मंडी में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2023-09-16 10:05 GMT
जिला स्तरीय ख्योड मेला स्थल (बासा) में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान टेक सिंह 45 पुत्र नरगु राम निवासी कटवानू (घनियार) बालीचौकी मंडी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार टेक सिंह हलवाई का काम करता था।
 सुबह उसके साथी लेख राज निवासी सुंदरनगर ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोहर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->