Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। मनाली शहर से करीब 15 किलोमीटर ऊपर लेह-मनाली हाईवे पर सोलंग के पास स्थित स्नो गैलरी के पास नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इस घटना को 'फ्लैश फ्लड' (अचानक आई बाढ़) कहा जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है।
अचानक आई इस बाढ़ के कारण मनाली को केलांग और लेह से जोड़ने वाला लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण अटल टनल के पास मनाली लेह मार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और पानी भरा हुआ है, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। यह राजमार्ग पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और इसके बंद होने से काफी असुविधा हो रही है। हालांकि, जिस तरह से सड़क पर मलबा और पानी फैला हुआ है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि राजमार्ग को बहाल करने में कुछ समय लगेगा। जान-माल का कोई नुकसान नहीं
राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।