हिमाचल: हर्षवर्धन ने साझा किए सियासी अनुभव, उद्योग मंत्री ने ली विधायकों की ‘क्लास’, संसदीय प्रणाली समझाई

हिमाचल न्यूज

Update: 2023-05-12 15:24 GMT
शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में नवनिर्वाचित विधायकों की क्लास ली। उन्होंने इन विधायकों को अपने राजनीतिक अनुभव के बारे में बताया। प्रशिक्षण हासिल करने दिल्ली पहुंचे पहली बार निर्वाचित विधायकों को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने संसदीय कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया। हर्षवर्धन चौहान ने अपने राजनीतिक सफर की जानकारी दी। उन्होंने जनसहयोग की भावना को किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए सबसे अहम बताया है। उन्होंने इस मौके पर विधायकों को अनुभव और संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। गौरतलब है कि हर्षवर्धन चौहान हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं और वह छह बार निर्वाचित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के पहली बार निर्वाचित हुए सदस्यों ने उनसे अपने अनुभव साझा करने क आह्वान किया था। इस उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्हें विधायकों को करीब एक घंटे तक संबोधित किया और राजनीति में पहली बार चुनाव जीतने से छठी बार विधायक बनने तक का सिलसिलेवार अनुभव विधायकों के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में 21 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें विशेषकर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम लोकसभा सचिवालय और हिमाचल विस के सहयोग से 12 मई तक आयोजित होगा।
Tags:    

Similar News

-->