Himachal हिमाचल: पुलिस चौकी योल के अंतर्गत इक्कू खड्ड पुल के पास एक युवती का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यह युवती आसपास के क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे पुलिस को इक्कू खड्ड के पुल के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। सूत्रों के अनुसार, युवती की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच के तहत युवती के परिजनों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए। इसके साथ ही पुलिस इस शव से जुड़ी जांच को आगे बढ़ा रही है। उधर, पुलिस चौकी योल प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर इस मामले की जांच कर रही है।
Tags: