Himachal हिमाचल: वन विभाग नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी ले जा रहे लकड़हारों को पकड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान मेहर चंद निवासी भाटिया नालागढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वन खंड सैनी माजरा की टीम जब चौरसिया मंदिर की ओर गश्त कर रही थी, तभी उसे एक पिकअप जीप दिखाई दी, जिसमें खैर की लकड़ियाँ भरी हुई थीं। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर खैर की लकड़ी से भरी पिकअप जीप को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।