Himachal : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकान ढहने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,337 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, जबकि ऊना और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का ‘येलो' अलर्ट जारी किया गया है।
Tags: