Himachal: खड्ड पार करते समय 20 वर्षीय युवक की ऐसे हुई मौत

Update: 2025-07-22 04:34 GMT
Himachal हिमाचल: देहवी के पास खड्ड पार करते समय पानी के तेज बहाव में बहकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह की है। युवक के बह जाने के बाद ग्रामीणों ने तलाशी अभियान चलाया और 108 एंबुलेंस व बीएसएल परियोजना की दमकल को भी इसकी सूचना दी। खड्ड में बहे युवक की तलाश शुरू की गई तो शाम को वह रतोग में खड्ड के बीच फंसा हुआ मिला। बीएसएल परियोजना के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने खड्ड के बीच फंसे युवक को बाहर निकाला लेकिन उसे बाहर निकालने के बाद वह मृत पाया गया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार (20) पुत्र मंगत राम निवासी गांव जंद्रेहड़ू डाकघर बायला सोमवार सुबह देहवी के पास जड़ोल खड्ड को पार कर रहा था कि वह खुद को संभाल नहीं पाया और बह गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बुआ के घर आया हुआ था, जहां से वह खड्ड को पार कर अपने घर लौट रहा था, तभी खड्ड उफान पर आ गई।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल के शवगृह में करवाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News