लड़की ने लड़के पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप, मामला दर्ज
अश्लील हरकतें करने का आरोप
ज्वालामुखी: उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना खुंडियां के अधीन कालेज की एक छात्रा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है और खुंडियां कालेज से अपनी परीक्षा पेपर देकर घर लौट रही थी, तो रास्ते में हरदीपपुर के साथ सुनसान जगह पर एक युवक ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें व छेडख़ानी की। थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने कहा कि लड़की की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोर्स: पंजाब केसरी