चुनाव आयोग ने हिमाचल में 7881 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए, सिर्फ 33 मतदाता समरहिल पोलिंग में
विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव आयोग ने 7881 पोलिंग स्टेशन स्थापित कर दिए है।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव आयोग ने 7881 पोलिंग स्टेशन स्थापित कर दिए है। इन पोलिंग स्टेशन में से कई पोलिंग स्टेशन ऐसे भी है, जहां तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को कई किलोमीटर का लंबा सफर पैदल तय करना पड़ता है। सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन चंबा का चस्क भटोरी पोलिंग स्टेशन है। यहां तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी में बहुत 14 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। यह पोलिंग स्टेशन भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। यहां तक पहुंचने के लिए पैदल चलने के अलावा कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसी तरह शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के 123-पंडार मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को सात किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है।