मणिमहेश यात्रा पर गए व्यक्ति की मौत

Update: 2022-08-28 12:55 GMT
भरमौर : भरमौर में मणिमहेश यात्रा पर गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (62) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी आरेंबाला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। बलदेव अपने साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर जा रहा था, इस दौरान गोई नाला के समीप अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। जब तक उसके साथी भरमौर नागरिक अस्पताल लाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
बाइक दुर्घटना में 2 श्रद्धालु घायल
एक अन्य मामले में बाइक दुर्घटना में 2 मणिमहेश यात्री उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वह मणिमहेश यात्रा से वापस भरमौर की तरफ लौट रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर आ रहे थे कि बाइक सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस घटना में कुलदीप कुमार (30) पुत्र धर्म पाल गांव व डाकघर तारागढ़ तहसील व जिला पठानकोट पंजाब तथा जुगल किशोर (32) पुत्र सुलेंद्र कुमार गांव व डाकघर तारागढ़ तहसील व जिला पठानकोट पंजाब घायल हो गए। घायलों को भरमौर नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सोर्स- punjab kesari

Tags:    

Similar News