हिमाचल प्रदेश में मानसून से पीडब्ल्यूडी सहित जलशक्ति विभाग को करोड़ों का नुक्सान
हिमाचल प्रदेश
शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक राज्य को करोड़ों का नुक्सान हो चुका है। इनमें सरकारी सहित निजी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। खास तौर पर लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के करोड़ों रुपए मानसून बहा ले गया है। जानकारी अनुसार, मानसून से अब तक हुए नुक्सान का आंकड़ा 1150 करोड़ पहुँच चुका है। इनमें लोक निर्माण विभाग को 647 करोड़ जबकि जलशक्ति विभाग को 462 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
भारी बारिश के चलते सैंकड़ों सड़क मार्ग और पेयजल योजनाएं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि विभाग को मानसून सीजन के चलते अब तक करोड़ों की चपत लग चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते बार-बार लैंडस्लाइड हो रहे है। साथ ही भारी बारिश के चलते सड़कों को नुक्सान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग के कर्मचारी लगातार प्रयासरत है।