चर्कुरठा पंचायत में आठ इंच मोटी परत जमने से फसलें बर्बाद, कुल्लू घाटी में जमकर बरसे ओले

Update: 2023-03-30 14:47 GMT
कुल्लू: जिला कुल्लू की चर्कुरठा पंचायत में बर्फ नहीं आठ इंच ओलावृष्टि हुई है। इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीण हैरान हो गए। वहीं, तुरंत ग्रामीण देवता बड़ा छमांहू व देवता पांचवीर गढ़बुंगा पहुंचे। वहीं, देवता से इस आपदा का कारण जाना और देवता से ओलावृष्टि को रोकने की अर्ज की। पहली बार पढारनी और शांहुला के ग्रामीणों ने यह ओलावृष्टि देखी। मंगलवार रात को भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे ग्रामीण परेशान हो गए हैं। ओलावृष्टि ने फसलों को तबाह कर दिया है। कृषि पर ही यहां के लोग निर्भर हैं। अब ओलावृष्टि ने इस बार पहली फसल मटर को ही तबाह कर डाला है। सेब के पेड़ों में हल्की फ्लावरिंग शुरू हुई थी, उसे भी ओलावृष्टि से तबाह कर डाला है। वहीं, लोगों में देवता के प्रति आस्था है। जब यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में विपदा के रूप में बरस गई आई तो ग्रामीणों ने देवता पांचवीर के पास शरण ली। देवता पांचवीर गांव पढारनी और शांहुला की पहाडिय़ों पर विराजमान है। लोग आठ इंच ओले से गुजरते हुए देवता के पास पहुंचे। वहीं, देवता से इस आपदा का कारण जाना। वहीं, आगामी समय में ओलावृष्टि पर रोक लगाने की फरियाद की। करीब 100 ग्रामीण देवता के पास पहुंचे। वहीं, देवता ग्रामीणों को देव कार्य करने के आदेश दिए हैं।
Tags:    

Similar News

-->