Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम रिज पर अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।
उपायुक्त अनुपम कश्यप, जो अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष भी हैं, ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न, पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट की। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से बातचीत भी की।
इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Tags: