चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। इनमें कुछ यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक निजी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा चालुज मोड़ के समीप हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कुछ यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई। 
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग चोटिल हुए हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
Tags: