कुल्लू में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

चुनावी साल में चल रहे हिमाचल की ओर भाजपा का फोकस दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

Update: 2022-05-08 05:18 GMT

 फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चुनावी साल में चल रहे हिमाचल की ओर भाजपा का फोकस दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हिमाचल का दौरा करके गए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अब कुल्लू आ रहे हैं। 14 और 15 मई को कुल्लू में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक तय हुई है। इसके लिए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी कुल्लू आएंगे और दो दिन तक चिंतन करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों को एजेंडा में लिया गया है, लेकिन विधानसभा चुनाव होने के कारण हिमाचल प्रदेश भी चर्चा में रहेगा। इसके साथ ही भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अब धर्मशाला रहे हैं।

जेपी नड्डा से पहले 11 और 12 मई को वह धर्मशाला में आएंगे और इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक धर्मशाला में होगी। इसमें भी हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर युवा मोर्चा की भूमिका तय होगी। इससे पहले अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक शिमला में हो चुकी है और इस बैठक के बाद एससी मोर्चा ने पूरे प्रदेश में जनसंपर्क का काम संभाला हुआ है। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद सिकंदर कुमार भी इसी बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब प्रदेश के भ्रमण पर हैं।
आज शिमला में होंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा आठ मई को होटल पीटरहॉफ में मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर रही है। उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा संबोधित करेंगे, जहां वह बैठक में आए प्रतिनिधियों को टिप्स देंगे। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सभी सात मोर्चा के मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। एक सत्र को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा संबोधित करेंगे और समापन सत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। यह कार्यशाला मीडिया के क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के लिए लाभकारी होगी। यह चुनावी साल है और बीजेपी अपने अभियान में काफी आक्रामक होगी।
Tags:    

Similar News