Chamba में 1 मई से डायरिया विरोधी अभियान

Update: 2025-04-30 10:24 GMT
Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने बताया कि एक मई से 30 जून तक जिलाव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 53,022 शिशुओं व पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन (ओआरएस) के पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए रेपसवाल ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को अभियान के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उच्च व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को सभी शिक्षण संस्थानों में जल भंडारण टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी ने उपस्थित लोगों को अभियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेशी, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय यादव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Tags:    

Similar News