Shimla. शिमला। शिमला पुलिस के स्पेशल सैल ने तारादेवी में एक कार की तलाशी के दौरान करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी चक्कर शिमला, लखविंद्र सिंह निवासी तारादेवी, शिमला, मूल निवासी होशियारपुर, पंजाब और सौरव कश्यप निवासी झालगी,
तारादेवी के रूप
में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत कार्रवाई की है। धारा 21 मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों से जुड़ी है, जबकि धारा 29 अपराध में उकसाने या आपराधिक साजिश से संबंधित प्रावधान है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। डोभी में एसटीएफ की टीम ने 29.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों को पकड़ा है।
Tags: