राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के करीब 150 प्रतिनिधि आज बैठक में हिस्सा लेंगे

Update: 2022-06-08 10:03 GMT

शिमला: हिमाचल में विधानसभा चुनावों के चलते भाजपा व कांग्रेस ने अपने अधिकतर राष्ट्रीय कार्यक्रमों का केंद्र हिमाचल को बना दिया है। भाजपा ने पिछले दिनों धर्मशाला के ट्रांस में युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग करवाया तो अब कांग्रेस की युवा ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यस्मिति बैठक भी कांगड़ा के नगरी में हो रही है। आठ और नौ जून को होने वाली राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में देशभर के करीब 150 प्रतिनिधि आपेक्षित होंगे। इस राष्ट्रीय शिविर का शुभारंभ ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा अलवेरू करेंगे। जबकि समापन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा करेंगे। इसे नव संकल्प शिविर का नाम दिया गया है।

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यस्मिति बैठक में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के इंचार्ज कृष्णा अलवेरू, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। युवा कांग्रेस प्रदेश की टीम इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को सफल बनाने के लिए नगरी के एक निजी होटल में इंतजाम कर रही है। राष्ट्रीय इवेंट के बहाने प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनावों से पहले एनर्जी लाई जा सके इस मकसद के साथ कांग्रेस ने इस महत्त्वपूर्ण बैठक के लिए स्थान कांगड़ा को चुना है। नौ जून को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय बैठक के समापन पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस की इस महत्त्वपूर्ण बैठक में हिमाचल व गुजरात के चुनावों में युवा कांग्रेस की भूमिका और नए युवाओं को पार्टी से जोडऩे को लेकर मंथन होने वाला है।

Tags:    

Similar News

-->