भानुपल्ली से बेरी तक बनेगा 63 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक, छह हजार 753 करोड़ होंगे खर्च
भानुपल्ली से बिलासपुर के लिए 2025 तक रेल सेवा शुरू हो जाएगी।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भानुपल्ली से बिलासपुर के लिए 2025 तक रेल सेवा शुरू हो जाएगी। उक्त रेल लाइन के लिए काम काफी तेजी से चल रहा है। भानुपल्ली से बिलासपुर के बेरी तक 63 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया जाएगा। रेलवे ट्रैक का निमार्ण कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले चरण में जीरो से 20 किलोमीटर तक, दूसरे चरण में 20 से 52 किलोमीटर तक और तीसरे चरण में 52 से 63 किलोमीटर तक के ट्रैक का निर्माण किया जाए। पहले चरण के रेल ट्रैक में जीरो से 20 किलो मीटर के ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरे चरण के रेल ट्रैक के लिए 50 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। एक सप्ताह तक दूसरे चरण के रेलवे ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण के ट्रक के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य एक्ट 2013 के तहत किया जाएगा।