कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.95 करोड़ टीके लगे

197 करोड़ 95 लाख 72 हजार 963 टीके दिए जा चुके हैं।

Update: 2022-07-03 08:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.95 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक 197 करोड़ 95 लाख 72 हजार 963 टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 लाख 10 हजार 652 टीके लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 16,103 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 35 लाख 02 हजार 429 हो गई है।देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.81 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.27 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 13,929 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 28 लाख 65 हजार 519 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है। देश में सक्रिय मामले आज 1,11,711 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.26 प्रतिशत हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 3,76,720 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 86.36 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

सोर्स-divyahimanchal

Tags:    

Similar News

-->