सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Update: 2022-09-05 08:17 GMT

ऊना न्यूज़: कस्बा अम्ब से सटे लोअर अंदौरा में सर्पदंश से किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर के पहचान 17 वर्षीय अमन कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी लोअर आंदोल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन कुमार रविवार शाम मशीन से पशुओं के लिए घास काट रहा था। इस दौरान घास में बैठे सांप ने उसके हाथ की अंगुली पर काट लिया।

परिजनों ने अमन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर अमन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत ऊना रैफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए होशियारपुर के किसी अस्पताल ले गए। इस दौरान शरीर में इतना सांप का जहर फैल गया था कि उसकी होशियारपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

Tags:    

Similar News

-->