फतेहाबाद: फतेहाबाद जिले में भी अग्निपथ को लेकर युवाओं ने रतिया के संजय चौक को जाम कर दिया है। युवा सुबह से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वो प्रदर्शन करते रहेंगे।
Tags: