Yamuananagar यमुनानगर: यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला की गोद से बच्चा रेलवे लाइन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज व बलजीत ने बताया कि आज एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर आ रही थी कि अचानक बच्चा उसकी गोद से रेलवे लाइन पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल अस्पताल के डॉ. विशाल ने बताया कि बच्चा अचेत अवस्था में था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए एंबुलेंस से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।