हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय मंगाली की छात्रा स्वीटी ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

स्वीटी की प्रभावशाली प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने निर्णायकों को प्रभावित किया। उसकी उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी और कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सोनल बिश्नोई ने खुशी जताई।

युवा महोत्सव दल प्रभारी ज्योति बेनीवाल ने कहा कि स्वीटी की मेहनत, बेहतर तैयारी और समर्पण ने उसे यह सफलता दिलाई है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags: